फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल रामपुर के बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पांच दिन पहले दुर्घटना में घायल रामपुर निवासी युवक ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना व गांव कैमरी निवासी खेम सिंह (32) खेती किसानी का काम करता था। पांच दिन पहले वे रामपुर के ककरोहा गांव निवासी अपने साढ़ूू के यहां विवाह समारोह में गया था। 16 दिसंबर को वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में सिकरिया-कैमरी गांव के बीच में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल खेम सिंह को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार तड़के युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें