फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी की टक्कर, दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के प्रिंस रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इससे खफा युवकों ने स्कूटी सवार दो भाइयों की बेल्ट से पिटाई कर दी। दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के पीरगैब निवासी वसीम और फईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वे दोनों स्कूटी से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी एक बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार दोनों युवक और उनके साथियों ने हम दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने मुगलपुरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें