पाकबड़ा(मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार डिवाइडर से टकराया गया। हादसे के समय बाइक सवार दिल्ली से बरेली अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बरेली के बारादरी निवासी रिफत अल्वी (39) दिल्ली में काम करता है। वह ईद मनाने को अपनी बाइक से शुक्रवार देर रात दिल्ली से बरेली के लिए चला था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया जा रहा है कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत में सीएनजी पंप के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।