मुरादाबाद। भाजपा व सपा के विधायक, सांसद व एमएलसी ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान किया।
भाजपा नेताओं में प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कांठ तहसील क्षेत्र में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।
सपा के सांसद व विधायकों में सांसद एसटी सहन व देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने जिला पंचायत कार्यालय में बने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक कमाल अख्तर ने कांठ तहसील में, विधायक नवाबजान ने ठाकुरद्वारा तहसील कार्यालय में, जियाउर्रहमान बर्क ने कुंदरकी स्थित ब्लाक कार्यालय में, विधायक मोहम्मद फहीम ने ब्लाक परिसर बिलारी में बने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।