फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyaya Yatra: ससुराल में आकर खुशी हो रही है, प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?

Sat, 24 Feb 2024 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Bharat Jodo Nyay Yatra Update: मुरादाबाद से भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार से आगाज हो गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार  किया। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लगातार भीड़ जुट रही है। यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ससुराल वालो यहां आकर खुशी हो रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि दो साल में क्या बदला। समस्याओं का समाधान हुआ की नहीं। उन्होंने कहा कि आज पेपर लीक हो रहे हैं। युवा बेराजगार हैं। सरकार उन पर जुल्म कर रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


किसान आंदोलन लगातार जारी है। आज भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब बुलडोजर चलता है तो गरीब के घर पर। सवाल किया कि छह किसानों को रौंदने वाले के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। पेपर लीक के घोटालेबाजों के घर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक तरक्की नहीं होगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि एक ध्यान भटकता है, दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडाणी पर भी बोला हमला। कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना को शुरू करने का मकसद एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाना था।
विज्ञापन


नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उन्होंने भाषण के दौरान किसान आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरा। यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों का स्वागत किया।  कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए नई दिल्ली से सुबह रवाना हुए। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा शुरू हुई। इसके बाद अमरोहा और संभल पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी मुख्य रूप से भाग लेंगी। यह यात्रा का 42 वां दिन होगा।

25 तारीख को यात्रा संभल से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। इसमें अखिलेश यादव शामिल होंगे। 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा बंद रहेगी। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जयराम रमेश ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि (यूपी में) गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

 

मुरादाबाद में न्याय यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

दो साल बाद ससुराल में आएंगीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी करीब दो साल बाद अपनी ससुराल मुरादाबाद पहुंचेंगीं। इससे पहले उन्होंने 10 फरवरी 2022 को मुरादाबाद में विधान सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया था। रोड शो शहर के ईदगाह चौराहे से लेकर बारादरी चौराहे तक किया गया था। इससे पहले प्रियंका गांधी दो दिसंबर 2021 को मुरादाबाद आई थीं। तब उन्होंने बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे जनसभा को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी की शादी 1997 में मुरादाबाद निवासी राबर्ट वाड्रा से शादी हुई थी।

 
 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे यात्रा मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें तीन एएसपी, आठ सीओ और 12 एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। थानों की फोर्स के साथ ही चार सौ पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों की दो कंपनी लगाई गई हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। जामा मस्जिद चौराहे से संभल चौराहा डबल फाटक तक ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

 
 

मुरादाबाद में राहुल गांधी और प्रियंका - फोटो : संवाद

सुरक्षा में लगेंगे छह सरकारी वाहन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा शासन से प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में छह सरकारी वाहन लगेंगे। राहुल गांधी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अलावा न्याय यात्रा के आसपास मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 

 
विज्ञापन

मुरादाबाद में राहुल गांधी - फोटो : संवाद

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें