फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर एसडीएम को किसानों से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्युत कटौती में सुधार होने और आसानी से खाद मिलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सप्ताह भर पहले आंधी में टूटे विद्युत पोल व विद्युत लाइनों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इससे विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। देहात इलाके फीडरों पर लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। भाकियू ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसानों को यूरिया खाद मिलने में आ रही समस्या भी बताई गई।
भाकियू के अनुसार सहकारी समितियों की दुकानों और नगर में खाद की दुकानों पर किसानों से कई तरह के अभिलेख खाद बिक्री के बदले मांगें जा रहे हैं। खाद विक्रेता बेवजह किसानों को परेशान कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि 25 मई तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया तो भाकियू अराजनैतिक धरना देने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में भाकियू अराजनैतिक युवा के जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष मनवीर सिंह यादव, राजेश यादव, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र चौधरी व गौरव चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें