फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज : यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें पड़ीं कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भैयादूज पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए परिवहन निगम ने अच्छे खासे इंतजाम किए थे। विभिन्न मार्गों पर 682 बसें भी चलाई गईं थीं। दिल्ली और देहरादून मार्ग पर ही 350 के आसपास बसें चलीं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं फुस्स हो गईं। कई मार्गों पर बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

भैयादूज के चलते पीतल नगरी और रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार सुबह से ही काफी भीड़ थी। बस स्टैंड पर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ ,गाजियाबाद दिल्ली जाने वाली बसों में सबसे ज्यादा भीड़ थी। हालत यह थे कि इन मार्गों की बस के स्टैंड पर आते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ लगा देते थे। शनिवार दोपहर तक रोडवेज स्टैंड पर मेरठ की बस के लिए सैकड़ों यात्री खड़े थे। बिजनौर और मुजफ्फरनगर के लिए बसों की संख्या काफी कम थी। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गांगन तिराहे पर यात्री रहे परेशान
नया मुरादाबाद, बुद्धि विहार, सहित दिल्ली रोड, लाइनपार बाहरी क्षेत्र के रहने वाले यात्रियों ने बस अड्डों पर जाने की बजाय गांगन तिराहे बाईपास से बसों पर सवार हुए। वहीं, यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश बस चालक शहर के बाहर से गुजरे।
विज्ञापन

दीपावली पर 682 बसें चलाईं गईं थीं। शनिवार को मुरादाबाद से रामपुर, संभल, चंदौसी आदि लोकल मार्ग के यात्रियों की काफी अधिक संख्या थी इस वजह से दिल्ली जाने वाली लंबे मार्ग की बसों को इन मार्गों पर भी भेजा गया। स्थानीय मार्गों की बसों के भी अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए थे। दीपक चौधरी, आरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें