फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड झेलने के बाद शहरवासियों गर्मी की तपिश भी परेशान करेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली के त्योहार पर शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में भी चटख धूप खिलेगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक सूरज की तपिश तेज हो जाएगी। रात के समय तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगेगा। यदि बीच में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आता है तो गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी। मार्च में होली के त्योहार पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
इस बार शहरवासियों को कड़ाके की ठंड ने बेहाल किया है। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई गलन और ठिठुरन फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक बरकरार रही है। जनवरी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार बारिश होने का असर अधिकतम तापमान पर भी रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव का भी दौर लगा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह से ही तेज धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह के समय नमी 71 फीसदी थी और शाम को 55 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें