फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बर्क बोले- BJP दलित-मुस्लिम विरोधी, संसद का राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए था उद्घाटन... बुलाया भी नहीं

Thu, 01 Jun 2023 06:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

पत्रकारों से बात करते हुए सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि राष्ट्रपति से सदन का उद्घाटन कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्हें बुलाया भी नहीं गया। आगे कहा कि सरकार दलित और मुस्लिम विरोधी है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने संसद भवन उद्घाटन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सदन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों से होना चाहिए था, लेकिन उन्हें बुलाया तक नहीं गया। उन्होंने भाजपा सरकार को दलित और मुस्लिम विरोधी बताया। साथ ही आगे बोले कि मुस्लिम पर जुल्म हमेशा से हुआ है, लेकिन मौजूदा सरकार में यह ज्यादा ही बढ़ गया है।

विज्ञापन

गुरुवार को अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति से सदन का उद्घाटन कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्हें बुलाया भी नहीं गया। आगे कहा कि सरकार दलित और मुस्लिम विरोधी है। जुल्म लगातार बढ़ रहा है। आगे कहा कि मुस्लिम पर जुल्म हमेशा से हुआ है, लेकिन भाजपा सरकार में यह जुल्म ज्यादा बढ़ गया है। 
 
ये भी पढ़ें- बेड तक आ पहुंची FB की दोस्ती: कॉलेज फ्रेंड बताकर महिला आई करीब, संबंध बनाकर की ऐसी डिमांड, 3 साल तक चुकाई कीमत
विज्ञापन

दलित और अन्य कमजोर वर्गों के साथ भी जुल्म हो रहा है। आगे कहा कि अफसोस की बात है कि सरकार जुल्म को नहीं देख रही है। संसद भवन बनाने में लगी रही और उसका उद्घाटन कर दिया। सांसद ने कहा कि सरकार की मंशा साफ दिख रही है कि वह लोकतंत्र के खिलाफ है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है।

ये भी पढ़ें- फिर अपने रंग में दिखे आजम खां: गाड़ी रुकवाकर सीओ से पूछा-अखिलेश का अहसान याद है, पुलिस अधिकारी ने दिया ये जवाब    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें