फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर तिगरी में बारात घर, सोनकपुर में सील की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना नक्शा पास कराए अथवा ग्रीन बेल्ट में किये जा रहे पक्के निर्माण को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। कमिश्नर के आदेश के बाद हरकत में आए एमडीए के अधिकारियों ने सोनकपुर व शाहपुर तिगरी में अभियान चलाकर बिना नक्शा स्वीकृत एक बारात घर व एक स्थान पर बनी चार दुकानों समेत आधा दर्जन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन

अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया। एमडीए की इस कार्रवाई से ग्रीन बेल्ट में निर्माण कराने वाले लोगों में हड़कंप है। सोनकपुर क्षेत्र में स्थित ग्रीन बेल्ट की भूमि पर लगातार हो रहे अवैध निर्माण की मिल रही सूचना के बाद कमिश्नर ने एमडीए के अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट की भूमि को चिह्नित कर उसमें होने वाले निर्माण को रोकने तथा उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद एमडीए के अधिकारी हरकत में आए।
शनिवार को बिना नक्शा स्वीकृत अथवा अवैध कब्जों को हटाने के लिए एमडीए की टीम ने अभियान चलाया। सहायक अभियंता कमलेश्वर ने बताया कि इस अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस के रामगंगा विहार फेज-2 स्थित प्लाट में स्वीकृति मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किये जाने, हरथला-सोनकपुर हड्डी मील रोड पर आनंद कुमार द्वारा बिना नक्शा पास कराए 150 वर्ग मीटर भूमि में बनाई गई दुकानों को, अब्दुल हफीज द्वारा 75 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल पर बिना मानचित्र पास कराए अवैध निर्माण, शाहपुर तिगरी में नरेश चौधरी द्वारा 1000 वर्ग मीटर भूमि में बिना नक्शा बनाए गए बारात घर को सील कर दिया गया। इसके अलावा ताजपुर माफी के चार लोगों द्वारा थाना भोजपुर क्षेत्र में 25 बीघा कृषि भूमि में अवैध प्लाटिंग के कार्य को रोकने के साथ ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें