फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश

Fri, 23 Dec 2022 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 
विज्ञापन
आजम खां और अब्दुल्लाह आजम कोर्ट में पेश हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में हाजिर हुए। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीनों को तलब किया था। दरअसल, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में सुनवाई हुई। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता गवाह से जिरह करने नहीं पहुंचे। उनकी ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। जिसको कोर्ट ने दस हजार रुपये के हर्जाने पर स्वीकार किया है। साथ ही सपा नेता आजम खां, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। 

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 
विज्ञापन


इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला के वकीलों ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने इसे दस हजार के हर्जाने पर स्वीकार किया। 

साथ ही इस मुकदमे के आरोपियों आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार सपा नेता आजम खां, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और पूर्व सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें