फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निजी अस्पतालों में आयुष्मान के मरीज भर्ती नहीं, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के सूचीबद्ध चार निजी अस्पतालों में कोई मरीज भर्ती नहीं किए गए। अक्रियाशीलता के चलते इन अस्पतालों की सूचीबद्धता निरस्त करने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी ने नोटिस जारी किया है। सात जनवरी तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए जिले में 51 अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें दस सरकारी अस्पताल शामिल हैं। समीक्षा में प्रीमियर डेंटिस्ट्री, श्री महेश नेत्रालय, कायरान चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और लाल सिंह मेमोरियल अस्पताल में आयुष्मान का एक भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया। इस पर संयुक्त निदेशक एवं स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने नोटिस जारी किया है।
अगर सात जनवरी 2022 तक चारों अस्पतालों में कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया तो इन अस्पतालों की सूचीबद्धता निरस्त कर दी जाएगी। दो साल तक के लिए ये अस्पताल दोबारा सूचीबद्धता के लिए योग्यता धारित नहीं कर पाएंगे। आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट हेल्थ एजेंसी ने चार निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें