फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वाले छह सौ वाहन चालकों को दिखाई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वीडियो फिल्म में देखा गया है कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों को कितना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से शहर में वाहन चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को शहर के अलग अलग चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों और रांग साइड से वाहन चलाने वालों को पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन भेज दिया। प्रोजेक्टर पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म दिखाई गई। यातायात नियम तोड़ने से होने वाले हादसे के बारे में दिखाया गया। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सात छह लोगों को वीडियो फिल्म दिखाकर उन्हें यातायात के प्रति जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें