फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां द्वारा प्रकाशित एविएशन कैलेंडर का डीएम और सीडीओ ने किया विमोचन

Wed, 02 Dec 2020 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां द्वारा प्रकाशित एविएशन कैलेंडर का डीएम और सीडीओ ने किया विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड-19 संकट की वजह से दुनियाभर में बुरी तरह से प्रभावित नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां आगे आए हैं। उन्होंने 'एवियेशन कैलेंडर 2021' प्रकाशित किया है। इसका विमोचन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि नागरिक उड्डयन उद्योग विश्व में 65.5 मिलियन लोगों को रोजगार मुहैया कराता है। कोरोना से पहले तक विश्व की जीडीपी में 3.6 प्रतिशत का योगदान इस क्षेत्र का रहा है। 

कोरोना संक्रमण के कारण नागरिक उड्डयन उद्योग ठप हो गया है, जिसके कारण इससे जुड़े लोग निराश और हताश हैं। संकट के दौर में नागरिक उड्डयन उद्योग जगत का हौसला बरकरार रखने के लिए उन्होंने अभियान शुरू किया है, जिसके तहत एवियेशन कैलेंडर 2021 प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एवियेशन कैलेंडर 2021 का विमोचन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया। अपने कार्यालय में कैलेंडर का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आना अच्छी बात है। इस संकटकाल में हर क्षेत्र के लोग धैर्य रखें और कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

नवेद मियां ने एवियेशन कैलेंडर के विमोचन के लिए डीएम और सीडीओ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद थे। 

कैलेंडर पर दुनियाभर में नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों के चित्र
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा प्रकाशित एवियेशन कैलेंडर 2021 पर दुनियाभर में नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों के चित्र हैं। इस कैलेंडर पर एयर इंडिया, इंडिगो, पीआईए, अल-अमारात, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, ट्यूनिस एयर, एयर कनाडा की फ्लाइटस के फोटो छापे गए हैं। 

इसके साथ ही फ्लाइट अटेंडेंट जॉन मारया, अलहुद्दीन महलदार, उमर राणा, शाफान समदानी, अरबाज बचने, रचना झिना, गौरव सचदेवा, चिहेब बेदौई, पायलट नलिनी चिब, रोहित टांक, मौहम्मद हुसैन, इन्जीनियर फरहान खां, ड्यूटी फ़्री मैनेजर अनुज खोखर, केबिन सुपरवाइजर उदित सिंह राणा और एयरलाइन यूनिफॉर्म स्टाइलिस्ट ज़िवरान अली खान के फोटो भी प्रकाशित किये गए हैं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि कैलेंडर फ्री बांटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें