आरोप- ज्यादा बातें करोगे तो तुम्हारे मरीज को सड़ा देंगे
अनिल ने आरोप लगाया कि इस बात पर डॉ. रविंद्र दुर्व्यवहार करने लगे और कहा कि ज्यादा बातें करोगे तो तुम्हारे मरीज को सड़ा देंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी सीएमएस को मरीज का उचित खयाल रखने को कहा।
चिकित्सा अधीक्षक का जवाब- फिजिशियन को दिखाना पड़ेगा, नहीं तो पस का हिस्सा सड़ने लगेगा
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज की जांघ में गांठ है, जिसमें पस पड़ गया है। इसके संक्रमण की वजह से पेट में दर्द था। मरीज सीएमएस के पास आया था और उनके कहने पर अल्ट्रासाउंड कर दिया था। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सामान्य थी, लेकिन मधुमेह का स्तर 240 है। इसकी वजह से गांठ का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। डॉ. रविंद्र मरीज को यही समझा रहे थे कि पहले फिजिशियन को दिखाना पड़ेगा, नहीं तो पस का हिस्सा सड़ने लगेगा। मधुमेह का स्तर कम होने पर ही ऑपरेशन हो सकता है। वह मरीज के हित में कह रहे थे, लेकिन तीमारदार ने उसे गलत समझ लिया है। अब मरीज का मधुमेह कम करने के लिए दवाई दे दी गई है।