कुंदरकी। क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को घेर में खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित की मां से मारपीट की। इसके बाद आरोप युवक कर फरार हो गया। मैनाठेर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार को एक ग्रामीण ने मैनाठेर पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह आठ वह और उसका बेटा किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी और बेटी अकेली थी। आरोप है कि उसकी बेटी पर मोहल्ले का ही युवक बुरी नियत रखता है। इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। जब उसकी बेटी अपने दरवाजे पर उल्टी करने के लिए झुकी तो आरोपी युवक ने उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म करने की नियत से सामने खाली पड़े पड़ोसी के घेर में खींच कर ले गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की आवाज पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी उसके साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हो भाग गया।
23 जुलाई की सुबह पांच बजे वह किसी काम से उठा और मकान के बाहर आकर देखा तो आरोपी संदिग्ध अवस्था में पड़ोसी के खाली पड़े घेर में बैठा देखा। आरोप है कि वह युवती प्रहार करने की नियत से छुप कर बैठा हुआ था। जब उसको टोका और पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया।
आरोप है कि आरोपी युवक के बुरे कृत्य में उसके माता-पिता और उसकी बहन भी शामिल हैं। इसके बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। मैनाठेेर पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के ादार पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।