फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को गोली मारने वाले भाजपा पार्षद का साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को गोली मारने वाले भाजपा पार्षद अजय तोमर के साथी हर्ष चौधरी उर्फ जॉनी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हिमगिरी कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सुभाष गुर्जर के बेटे मयंक गुर्जर 10 मार्च की दोपहर करीब एक बजे मोरा की मिलक निवासी पार्षद अजय तोमर ने गोली मार दी थी।
जिसमें मयंक घायल हो गया था। पुलिस ने 11 मार्च को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसकी विवाद में आरोपी अपने साथी भटावली निवासी हर्ष चौधरी के साथ आशियान कॉलोनी पहुंचा और मयंक को गोली मार दी थी। पुलिस ने अजय को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इसके बाद से हर्ष फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी हर्ष भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने स्नातक की पढ़ाई की है। पुलिस ने मंगलवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें