फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमरे में घुसकर देवर ने किया महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र की महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का कहना है कि एक साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ससुर, देवर और ससुराल के अन्य लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोपी ससुराल वाले उसके पति का हिस्सा हड़पना चाहते हैं। महिला का कहना है कि 15 मार्च की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी, इसी दौरान देवर कमरे में घुस आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। एसएसपी ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें