फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Encounter: महिला की हत्याकर फरार असलम एनकाउंटर में गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी

Thu, 12 Dec 2024 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में बुधवार रात को घटना हुई थी। घर आए दूसरे समुदाय के युवक असलम अंसारी ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने वारदात के समय महिला की बेटियों को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी मोहल्ले में बुधवार रात असलम अंसारी नाम के युवक ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला की बेटियों को एक कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। आरोपी का महिला के घर पहले से आना जाना था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कटघर के बलदेवपुरी निवासी राम किशोर मकान निर्माण में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी भूरी (35) फड़ लगाकर कपड़े बेचती थी। बुधवार रात भूरी और उसकी तीन बेटियां कविता, भावना और मोनी घर में मौजूद थीं। जबकि रामकिशोर अपने बेटे कृष्णा को साथ लेकर रामपुर के मिलक में भतीजे की शादी में शामिल होने गया था।

रामकिशोर की बेटी भावना ने पुलिस को बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पट्टी निवासी असलम अंसारी बुधवार रात करीब आठ बजे उसके पिता की गैर मौजूदगी में घर आया था। आरोपी मकान की पहली मंजिल पर कमरे में जाकर बैठ गया था। इसके बाद मां बेटियों ने साथ बैठकर खाना खाया। 

इसके बाद भूरी ने तीनों बेटियों को नीचे भेज दिया था। बेटी का कहना है कि इसी बीच आरोपी असलम ने उनके कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद असलम और भूरी पहली मंजिल पर चले गए थे। इसके बाद तीनों बेटियां सो गई थी। सुबह बेटियां जागी तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है।

उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुल पाया। बेटियों ने अपनी मां को आवाज दी लेकिन उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला आ गई और उसने दरवाजा खोलकर बेटियों बाहर निकाला। बेटियों ने ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो भूरी का शव फर्श पर पड़ा था।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई और फोरेंसिक भी मौके पर बुला ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर राम किशोर भी रामपर से घर आ गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

गुरुवार रात करीब आठ बजे कटघर क्षेत्र में रफातपुर पुल के पास पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम को को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भूरी ने कॉल कर पति को रात में आने के लिए कर दिया मना
रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामपुर के मिलक में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार पौने आठ बजे पत्नी भूरी ने उसे फोन किया था। भूरी ने उससे कहा कि ठंड है। रात में वहीं रुक जाना। सुबह खाना खाने के बाद ही आना। पत्नी के कॉल करने पर रामकिशोर मिलक में ही रुक गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें