चंदाैसी में अतिक्रमण हटाती टीम
- फोटो : संवाद
इस दौरान डीएम और एसपी ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान डीएम-एसपी दीपासराय में चौक पर पहुंचे तो गजब नजारा देखने को मिला। चौक निवासी नासिर ने सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान बना ली। उसने मकान और दुकान के बीच खड़े बिजली के खंभे को दुकान के अंदर लेकर लिंटर के बीच में शामिल कर लिया।
चंदाैसी में अतिक्रमण हटाती टीम
- फोटो : संवाद
डीएम ने मौके पर बिजली विभाग की टीम को बुलाकर जानकारी लेकर दुकान को ध्वस्त कराकर बिजली के खंभे को मुक्त कराया। एसडीओ शहर संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खंभा मुक्त करने के लिए काफी समय से निर्देश दिए जा रहे थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हट रहा था। बुधवार को डीएम के आदेश के बाद दुकान को ध्वस्त कराकर अतिक्रमण हटाया गया और खंभा भी मुक्त हो गया।
चंदाैसी में अतिक्रमण हटाती टीम
- फोटो : संवाद
पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी
पुलिस के तलाशी अभियान के समय ही डीएम ने बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की। पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। साथ ही पांच बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इस दौरान एक घर में करीब 20 वर्ष पहले का लगा हुआ बिजली का मीटर मिला है।
चंदाैसी में अतिक्रमण हटाती टीम
- फोटो : संवाद
जो बिजली विभाग से बदलवाया नहीं गया। एक मकान से कई घरों को बिजली सप्लाई जाती हुई मिली है। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाटी ने बताया कि बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे गए हैं। आर्मर केबल से अब कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
चंदौसी: लक्ष्मण गंज में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
चंदौसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। मोहल्ल्ला लक्ष्मण गंज में पालिका की जेसीबी जम कर गरजी। टीम ने पालिका की संपत्ति मकान और प्लाट की चहारदीवारी ध्वस्त कराई। इस दौरान लोग अतिक्रमण की जद में आए दुकान और मकानों के चबूतरे ध्वस्त करते दिखाई दिए। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ईओ कृष्ण कुमार सोनकर टीम और पीएसी के साथ मोहल्ला लक्ष्मण गंज पहुंचे।
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
जहां पालिका की संपत्ति मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया। वहीं पालिका के प्लाट की बाउंड्रीबाल को ध्वस्त किया। इसके अलावा अतिक्रमण की जद में आए मकान व दुकानों के चबूतरे ध्वस्त किए। इसके साथ ही नापजोख कर लाल निशान लगाए गए।
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
नरौली में भी हटाया गया अतिक्रमण
नरौली नगर पंचायत नरौली में ईओ रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान भारत गैस एजेंसी से शुरू होकर शनिवार वाली बाजार से आगे भाटिया वाले ग्राउंड के पास पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां स्थाई के साथ अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के आगे नाली पर बने चबूतरे तोड़े गए।
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
वहीं अभियान के दौरान तमाम दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए। नापजोख कर लाल निशान भी लगाए गए। ईओ ने बताया कि पहले दिन किसी से जुर्माना नहीं वसूला गया। बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान ईओ के साथ राजीव कुमार, शिवाकांत राघव, आमिर, शिवा, बबलू, हरिओम, गणेश थे।