मुरादाबाद। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध असम एक्सप्रेस के एक कोच में फौजियों के कब्जे के बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों के मुताबिक पूरे कोच में सिर्फ फौजी थे। कोच में यात्रियों को चढ़ने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा। करीब 30 मिनट की जद्दोजहद के बाद कोच को खाली करवाकर यात्रियों को बैठाया जा सका।
बुधवार दोपहर डेढ़ बजे अवध असम एक्सप्रेस बरेली के प्लेटफार्म पर पहुंची थी। एसएलआर के ठीक बगल की जनरल बोगी पर फौजी चढ़ गए। जबकि यात्री स्टेशन पर ही इंतजार करते रहे। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर और यूपी 100 नंबर पर फोन किए। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गये। यात्रियों को बोगी में चढ़वाने के बाद हंगामा शांत कराया गया।