फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में खाने को लेकर कहासुनी और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में खाने को लेकर कहासुनी और मारपीट
विज्ञापन

कई घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा। उमरी सब्जीपुर गांव में बरात में खाने को लेकर बरातियों और गांव के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। गांव के लोगों और बारातियों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में घायल हुये लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। देर शाम दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता करा कर बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया।
विज्ञापन

उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मोहम्मद अली की बेटी की शादी भगतपुर थाना क्षेत्र के धौलपुरी गांव निवासी शहजाद के परिवार में तय हुई थी। शनिवार को शहजाद के यहां से बरात आई थी। बरात में खाने के दौरान बरातियों और गांव के लोगों में कहासुनी होने गई। बात इतनी बढ़ी कि एक बराती और गांव के युवक में हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग मारपीट करने लगे। आरोप है कि गांव के लोगों ने बरातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है। बरातियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस बीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया, गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मामले को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत करा कर विवाद हल कराया। देर शाम बरात दुल्हन को लेकर विवाद हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें