फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई जारी, पूछताछ के लिए दो कबाड़ी हिरासत में

Wed, 02 Jan 2019 03:20 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
NIA - फोटो : SELF
विज्ञापन
आईएस आतंकियों के मददगारों की तलाश और बड़ी मात्रा में बरामद किए गए विस्फोटक, आरडीएक्स, राकेट लांचर निर्माण की कड़ियों को जोड़ने के सिलसिले में एनआईए और एटीएस की दूसरी संयुक्त कार्रवाई अमरोहा में लगातार दूसरे दिन भी चली। बुधवार को टीम ने संदिग्ध आंतकी सैदपुर इम्मा निवासी सईद को साथ में लेकर कैलसा बाईपास रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने करीब ढाई घंटे तक कबाड़ की दुकान की तलाशी ली। हिरासत में लिए गए नारायण दास नाम के कबाड़ी के दो बेटों से तकरीबन एक घंटे एसपी आफिस में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस दुकान के सामने भाजपा का बड़ा सा झंडा लगा था। इस दौरान बरामद राकेट लांचर का पाइप खरीदने का आरोपी सईद भी मौजूद था। नोटिस देकर एनआईए ने कबाड़ी के दोनों बेटों को पूछताछ के लिए गुरुवार को दिल्ली में तलब किया है।

एनआईए और एटीएस अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल से जुड़े तारों के सिरे ढूंढने में लगी है। एनआईए सुहैल से जुड़ी हर कड़ियों की लड़ी जोड़ने में जुटी है। बरामद सामानों के सबूत जुटाए जा रहे हैं। सुहैल के तार वेल्डिंग से लेकर कबाड़ और किराने की दुकान तक जुड़े हैं। 26 दिसंबर को एनआईए-एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर शहर से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल, इरशाद, गांव सैदपुर इम्मा वेल्डर सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


रिमांड पर लेने के बाद एनआईए और एटीएस की टीम ने सईद को साथ लेकर मंगलवार को दोबारा सैदपुर इम्मा और शहर में छापामारी की। एनआईए की ये कार्रवाई बुधवार को भी चली। टीम ने मंगलवार साढ़े ग्यारह बजे कैलसा बाईपास रोड स्थित छेवड़ा निवासी कबाड़ी नारायण दास की दुकान पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इसी कबाड़ की दुकान से संदिग्ध राकेट लांचर का पाइप खरीदा गया था।

टीम ने ढाई घंटे दुकान की तलाशी ली। कबाड़ के सामानों को खंगाला। बाद में कबाड़ी के बेटे पिंटू और रामंचद्र को हिरासत में लेकर टीम एसपी आफिस चली गई। जहां पूछताछ के बाद दोनों भाइयों को छोड़ दिया गया। एनआईए ने दोनों को नोटिस देकर दिल्ली आफिस बुलाया है। जहां दोनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद टीम दिल्ली चली गई।
Trending Videos

घंटेभर आमने सामने हुई सईद और कबाड़ी के बेटों से पूछताछ

एनआईए की गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी सईद और कबाड़ी के बेटों से एसपी ऑफिस में आमने सामने बैठाकर करीब घंटेभर पूछताछ की गई। एनआईए ने कई सवालों के जवाब मांगे। बाद में कबाड़ी के बेटों से अलग-अलग पूछताछ भी हुई। एनआईए ने नोटिस जारी कर कबाड़ी के बेटों को पूछताछ के लिए दिल्ला बुलाया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार की शाम से बुधवार की शाम तक अमरोहा में डेरा जमाए रखा। टीम ने संदिग्ध आतंकी सईद की निशानदेई पर संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। बुधवार की सुबह टीम ने कैलसा बाइपास रोड स्थित नारायण दास सैनी की कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। यहां टीएम ने करीब ढाई घंटे जांच पड़ताल की।

कबाड़ी और उनके बेटो से अलग-अलग सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद टीम कबाड़ी के दोनों बेटों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। जहां एनआईए ने संदिग्ध आतंकी सईद और कबाड़ी के बेटे पिंटू सैनी और रामचंद्र का आमना सामना कराया गया। तीने को सामने बैठाकर करीब घंटेभर पूछताछ की गई।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कबाड़ी के बेटों ने सईद को पाइप बेचने की बात स्वीकार की है। जबकि सईद पहले ही कबाड़ी से रॉकेट लांचर के लिए पाइप खरीदने की बात स्वीकार कर चुका है।

कबाड़ी से खरीदा था संदिग्ध रॉकेट लांचर का पाइप

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सैदपुर इम्मा से बरामद हुआ संदिग्ध रॉकेट लांचर का पाइप सईद ने ही कबाड़ी से खरीदा था। सात दिन पहले एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती हुसैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था।

एनआईए ने एन मॉड्यूल का सरगना अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, बम, लैपटॉप, मोबाइल, संदिग्ध राकेट लांचर, आईएसआईएस के झंडे और विस्पोटक सामग्री बरामद हुई थी। टीएम ने सभी संदिग्धों को बारह दिन की रिमांड पर ले रखा है।

इसी क्रम में एनआईए और एटीएस की टीम सोमवार की शाम संदिग्ध आतंकी सईद को साथ लेकर अमरोहा पहुंची थी। इसके बाद एनआईए और एटीएस टीम की छापेमार कार्रवाई बुधवार की शाम तीन बजे तक लगातार जारी रही। टीम ने बुधवार की सुबह फिर कबाड़ी की दुकान पर छापा मार दिया। ढाई घंटे तक चली एनआईए और एटीएस की खुलासा हुआ है सईद और रईस की घर से बरामद हुआ संदिग्ध रॉकेट लांचर का पाइप कैलसा बाइपास रोड स्थित कबाड़ी की दुकान से खरीदा था।

विस्फोटक पदार्थ तैयार करने का सूत्रधार था सईद

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सईद विस्फोटक पदार्थ तैयार करने का सूत्रधार था। छापामारी में बरामद बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाए गए गंधक पोटाश की खरीद सईद ने की थी। सईद की निशानदेही पर टीम ने उसके घर से सिल बट्ट, परात बरामद किया। वहीं गंधक खरीदने वाली दुकान की तलाशी भी ली गई।  

26 दिसंबर तड़के तीन से चार बजे के बीच एनआईए और एटीएस की टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना और पचदरा के साथ गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मुफ्ती सुहैल, इरशाद, वेल्डिंग का काम करने वाले सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स, पिस्टल, तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया।

सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकियों से रिमांड पर चल रही पूछताछ में सईद के विस्फोटक सामान तैयार करने में सूत्रधार होने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि एनआईए सईद को लेकर अमरोहा पहुंची। एनआईए और एटीएस ने सईद के निशानदेही पर सैदपुर इम्मा के सात घरों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने सईद के घर से सिल बट्ट, परात बरामद किया।

सिल बट्ट पर ही गंधक पीसा गया था। बाद में टीम ने उसकी निशानदेही पर किराना स्टोर की तलाशी ली गई। जहां से सईद ने गंधक और पोटाश खरीदा था। इसके अलावा कबाड़ की दुकान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

सुहैल से कड़ियों की लड़ी जोड़ने में लगी एनआईए

एनआईए और एटीएस अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती सुहैल से जुड़े तारों के सिरे ढूंढने में लगी है। एनआईए सुहैल से कड़ियों की लड़ी जोड़ने मे जुटी है। बरामद सामानों के सबूत जुटाए जा रहे हैं। सुहैल के तार वेल्डिंग से लेकर कबाड़ और किराने की दुकान तक जुड़े हैं।

26 दिसंबर को एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का खुलासा किया था। मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल को शहर के मोहल्ला मुल्लाना से गिरफ्तार किया गया था। जिले से तीन और लोगों गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए सुहैल से जुड़े तारों के सिरे को खंगाल रही है। किसने सुहैल की क्या मदद की, क्या मुहैया कराया, विस्फोटक पदार्थ तैयार करने में भूमिका सहित अन्य बिंदुओं की कड़ी जोड़ी जा रही है। इसके क्रम में ही एनआईए दे दिन से अमरोहा में कार्रवाई कर रही है। टीम बरामद सामानों का सबूत जुटा रही है। इसके क्रम में ही संदिग्ध आतंकी सईद के घर, किराने की दुकान और कबाड़ की दुकान पर छापामारी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें