फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मददगारों की तलाश में अमरोहा में फिर एनआईए के छापे, संदिग्ध साथ लेकर 7 घर खंगाले

Wed, 02 Jan 2019 06:15 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
एनआईए की टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों को रिमांड पर लेने के पांच दिन बाद उनकी निशानदेही पर अमरोहा और दिल्ली के पांच स्थानों पर एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीमों ने फिर छापे मारे। नए साल के पहले दिन का सूरज उगने के साथ ही ये टीमें अपनी कार्रवाई में जुट गईं। 
विज्ञापन


छापे की कार्रवाई रुक-रुककर देर शाम तक जारी रही। रात में पुलिस ने किराने की दुकान चलाने वाले दो भाइयों को हिरासत में लिया था। इन पर गंधक और पोटाश बचने का आरोप है। इनमें से एक भाई अयूब को एनआईए ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। दो अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लगभग पौने ग्यारह बजे एनआईए की टीम दिल्ली निकल चुकी थी। 

रिमांड पर लिए गए एक आरोपी सईद को लेकर मंगलवार की सुबह संयुक्त टीम नौगांवां सादात थाना क्षेत्र में स्थित सईद के गांव सैदपुर इम्मा पहुंचीं। पहले सईद के घर से कथित रूप से आरडीएक्स में मिलाए जाने के लिए गंधक की पिसाई में इस्तेमाल सिल-बट्टा, परात और अन्य सामग्री जब्त की। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि टीम को आतंकियों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे चार मददगारों की भी तलाश थी। सईद के घर छापे के दौरान भारी भीड़  इकट्ठी हो गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुट जाने से तनाव का माहौल भी बन गया। एनआईए की टीम इसके बाद गांव से चली गई। दोबारा उसने बड़ी संख्या में फोर्स बुलाकर गांव के सात घरों को खंगाला। 
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी वाहन को गांव में आने नहीं दिया गया। यहां तक कि स्कूली वैन को भी गांव के अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। टीम ने सईद के घर के अलावा गांव के बाहरी छोर पर ईदगाह के पास जरीफ के घर छापा मारकर उनके बेटे इरफान के कमरे से कुछ सामग्री जप्त की। 

जरीफ के भाई यामीन और राशिद के घरों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा गांव के बब्बू, अच्छन, कमरुद्दीन के घर भी छापा मारा। इन घरों से तीन मोबाइल, आईएस से जुड़ा साहित्य, विस्फोटक तैयार करने के लिए कथित रूप से पिसाई में इस्तेमाल सिल-बट्टा, परात और अन्य सामग्री जप्त की। 

छापों के दौरान एनआईए ने दो लोगों के साथ एक किराना दुकानदार को नोटिस देकर चार जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली एनआईए ऑफिस बुलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें