फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरु तेग बहादुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Wed, 15 May 2024 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में 26वां वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। साल भर हुईं प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. नीत बिहारी लाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद खुशी रुहेला, वंदना इकरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉक्टर अवतार दीक्षित ने शैक्षिक सत्र 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं व अध्यापकों द्वारा अर्जित शैक्षिक व अकादमिक उपलब्धियाें की जानकारी दी। समारोह संयोजक डॉ. नीलिमा सिंह ने कहा कि प्रतिभा अलंकरण के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास व भविष्य की तैयारी को पर्याप्त समय व विश्वास हासिल होता है। समन्वयक डॉ. प्रोफेसर विवेक तिवारी ने कहा कि प्रतिभा अलंकरण समारोह से विद्यार्थियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। प्राचार्य ने विजयी सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्रा कशिश ने पहाड़ी नृत्य, अक्षरा सुमन ने पंजाबी नृत्य किया। महाविद्यालय के वाणिज्य विज्ञान व कला संकाय के विभिन्न विभागों के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर उक्त शैक्षिक सत्रों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अलंकृत किया गया। वाणिज्यिक, विज्ञान एवं कला संकाय के विभिन्न विभागों की विभागीय परिषदों द्वारा उक्त सत्रों में आयोजित की जाने वाली विभागीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन मिश्रा, डॉ दिव्यांशु कुमार सिंह, डॉ. शिवओम शर्मा, डॉ. संघ रतन सिंह, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. शिल्पा राठी, डॉ. बालमुकुंद वर्मा, नितेश कुमार, दीपक विश्वास, गिरीश बाबू, भूपेंद्र पाठक, मनोज कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. शिवओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें