फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय राशन कार्ड धारक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मंगलवार से अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इसके तहत जनसेवा केंद्रों, जिला अस्पताल और सीएचसी पर अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। जिले में 21 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनना है। ये पखवाड़ा बीस जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत अभी तक छह हजार अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए है, जबकि करीब 21 हजार शेष हैं। जो अंत्योदय राशनकार्ड धारक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, उनके आयुष्मान कार्ड 20 जुलाई तक बनाने की कोशिश की जाएगी। पात्र लाभार्थी किसी भी जनसेवा केंद्र, सीएचसी, आयुष्मान पैनल से जुड़े निजी अस्पताल, जिला अस्पताल में जाकर अंत्योदय राशन कार्ड दिखाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल कोई नए आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। जिनके नाम पहले से योजना में हैं, केवल उन्हीं के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें