फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता के खिलाफ मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में कई मीट कारोबारी

Wed, 23 Oct 2019 02:59 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जानवरों के साथ क्रूरता करने के मामले में मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कटान करने वाले 46 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 10 लाख से ज्यादा नगद और एक लैपटॉप बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक रेफ्रिजरेटर वैन सहित पांच बड़े वाहन भी अपने कब्जे में लिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन बड़े मीट कारोबारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

गलशहीद थाना पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों के अलावा 117 जिंदा पशुओं को भी कब्जे में लिया है। पूरे मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें