फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंगनबाड़ी वर्कर के इकलौते मासूम बेटे की छत से गिरकर मौत

Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के सिहारी माला गांव निवासी मृतक हमदान का फाइल फोटो-स्रोत परिजन
विज्ञापन
बिलारी। सिहारी माला गांव में शनिवार की शाम अपने मकान की छत पर खेल रहे आंगनबाड़ी वर्कर के ढाई साल के इकलौते मासूम बेटे हमदान की नीचे गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सिहारी माला गांव निवासी नदीम सैफी की शादी पांच साल पहले जूबी से हुई है। जूबी सिहारी माला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी वर्कर है। नदीम सैफी मजदूरी पर लकड़ी काटने का काम करते हैं। दोनों के पांच साल के वैवाहिक जीवन में ढाई साल का इकलौता बेटा हमदान था। हमदान अपने माता पिता के अलावा दादा दादी और चाचा चाची का भी लाडला था।
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग छह बजे जूबी अपने घर में ही घरेलू काम कर रहे थे नदीम गांव में ही काम पर गया हुआ था। हमदान अपने चाचा वसीम के तीन वर्षीय बेटे के साथ घर के आंगन में ही खेल रहा था। बाद में दोनों चचेरे तहेरे भाई जीने की सीढि़यों पर चढ़कर छत पर जाकर खेलने लगे। छत पर पीछे की मुंडेर बनी हुई न होने की वजह से खेलने के दौरान ही अचानक हमदान असंतुलित होकर नीचे डामर रोड पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजन तत्काल उपचार उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ढाई साल के मासूम की छत से गिरकर मौत हो जाने की खबर पर पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें