फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha : वक्फ बोर्ड की जिले में 2500 संपत्तियां... सैकड़ों विवादित, एक्ट में संशोधन नहीं चाहता मुस्लिम समाज

Sat, 10 Aug 2024 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में भी करीब ढाई हजार वक्फ संपत्तियां हैं जोकि एक्ट में संशोधन के बाद प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, सैंकड़ों संपत्तियां विवादित हैं, जिन्हें लेकर मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन की तैयारी कर रही है। संशोधन के बाद इन संपत्तियों पर सरकार का सीधा दखल होगा। अमरोहा जिले में भी करीब ढाई हजार वक्फ संपत्तियां हैं जोकि एक्ट में संशोधन के बाद प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, सैंकड़ों संपत्तियां विवादित हैं, जिन्हें लेकर मुकदमेबाजी चल रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए विधेयक लाने की तैयारी में है। जिसमें लगभग 40 संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया है। जिले की वक्फ संपत्तियां भी इसके दायरे में आ जाएंगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मानें तो जिले में लगभग ढाई हजार शिया और सुन्नी बोर्ड की वक्फ संपत्तियां है। जिसमें कृषि, आवासीय आदि भूमि शामिल हैं।


वहीं इन जमीनों में कुछ जमीने विवादित भी हैं। एक्ट में संशोधन के बाद यह सभी संपत्तियां सरकार की निगरानी में आ जाएंगी। अमरोहा में दरगाहों और इमामबाड़ों के अलावा अरबों की कीमत की वक्फ संपत्तियां हैं। चर्चा है कि ज्यादातर वक्फ संपत्तियों को लेकर अपनों के ही बीच हक और दावे की मुकदमेबाजी चल रही है। जबकि कई संपत्तियों पर नाजायज कब्जे से जुड़े विवाद की कानूनी लड़ाई लखनऊ वक्फ ट्रिब्यूनल और स्थानीय अदालतों में लड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा वक्फ में संशोधन के लिए जो भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह तर्कसंगत नही है। संशोधन के बाद वक्फ की संपत्ति में सरकार का दखल होगा जो ठीक नही है। -मतलूब सुबहानी, एडवोकेट

सरकार वोट बैंक को साधने के लिए यह संशोधन विधेयक ला रही है। इस संशोधन विधेयक से अगर वक्फ को लाभ होता है, तो ठीक है, लेकिन अगर वक्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो ठीक नही होगा। सरकार को इस संशोधन विधेयक को लाने से पहले लोगों की रायशुमारी भी लेनी चाहिए।
- सलीम खान, एडवोकेट

वक्फ बोर्ड में संशोधन करना उचित नही है। इससे वक्फ बोर्ड की आजादी खत्म होगी। दीनी तालीम व कौम के लिए लोग अपनी संपत्तियों को वक्फ बोर्ड में देते हैं। सरकार का इसमें हस्तक्षेप करना ठीक नही है।
- मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी

जिले की चारों तहसीलों में वक्फ की संपत्तियां हैं। जिनकी निगरानी की जाती है। सरकार सभी संपत्तियों का डाटा अपने पास रखती है। सभी तहसीलों में वक्फ संपत्तियों का डाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

- नौशाद अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें