फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशी: छात्र ने दिया हाॅस्टल से प्रधानाचार्य के निकलने का सिग्नल, दोस्तों ने घेर डंडों से पीटा, फोड़ दिया सिर

Tue, 22 Oct 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को निष्कासित छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और रॉड से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जख्मी सचिन चाैधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल के हॉस्टल से निकले निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को निष्कासित दो छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। लाठी डंडे और रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान प्रधानाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुट गई है। बिजनौर जनपद के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के मलेशिया गांव के रहने वाले सचिन चौधरी अमरोहा नौगांवा सादात रोड स्थित जियोन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं।

सोमवार की शाम करीब छह बजे सचिन चौधरी हॉस्टल से गजस्थल स्थित मंदिर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही मखदूमपुर से निकलकर नसीर नंगला रोड पर पहुंचे, यहां पहले से तीन बाइकों पर सवार 6-7 युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इससे पहले सचिन चौधरी कुछ समझ पाते, आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से सिर फाड़ दिया। घटना में सचिन चौधरी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। तभी आरोपी की जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

राहगीरों ने सचिन चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि कॉलेज से निष्कासित चल रहे कक्षा 12 के दो छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। छानबीन में ये भी स्पष्ट हो गया कि आरोपी छात्रों को हॉस्टल के ही एक छात्र ने प्रधानाचार्य के हॉस्टल से बाहर निकलने की जानकारी दी थी।

इस मामले में पीड़ित प्रधानाचार्य सचिन चौधरी ने आरोपी छात्र और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में दो नामजद छात्र और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें