जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमरोहा में एक और मौका दिया है। इससे पहले तंवर 2014 में अमरोहा से सांसद चुने गए थे। इस बार लोकसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने 28670 वोटों से जीत हासिल की। कंवर सिंह को 476506 वोट मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मौजूदा सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 447836 मत मिले। जबकि, तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी 164099 हासिल हुए।
अमरोहा में मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली
- फोटो : संवाद
शुरू होने के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। मंडी समिति परिसर में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुछ ही देर में चक्रवार मतों का रुझान सामने आने लगा। शुरुआत से ही कंवर सिंह तंवर व दानिश अली के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। कभी दानिश तो कभी कंवर सिंह बढ़त बनाते दिखे।
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
हालांकि, इस बीच दानिश अली को नौवें और दसवें चक्र में 20 हजार से अधिक बढ़त भी मिली, लेकिन मतगणना बढ़ने के साथ आंकड़ा कम होता चला गया। बाद में भाजपा प्रत्याशी ने 20वें चक्र से ही 11 हजार से अधिक की बढ़त बनानी शुरू कर दी। आखिर में उनकी बढ़त 25 हजार से अधिक पहुंच गई। 28वें चक्र के बाद कंवर सिंह तंवर को जीत हासिल हुई। उन्हें 476506 वोट मिले।
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं दानिश अली को 447836 मत प्राप्त हुए। वहीं, बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन 164099 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व बसपा समेत 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
अमरोहा में मतगणना के दौरान बसपा के प्रत्याशी
- फोटो : संवाद
बसपा प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बची
अमरोहा लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में तीन मुख्य पार्टियों को छोड़कर शेष नौ प्रत्याशी नोटा से हार गए। इसके साथ ही बसपा का प्रदर्शन इस चुनाव में पहले के मुकाबले खराब रहा। बसपा समेत दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। अमरोहा लोकसभा सीट में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। 26 अप्रैल को कुल 1716641 में से 1104790 मतदाताओं ने मतदान किया।
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कुल मतदाता का एक गुणा छह भाग जमानत बचाने के लिए चाहिए। इस तरह से अमरोहा लोकसभा सीट में 1.84 लाख के करीब जमानत बचाने के लिए वोट की जरूरत थी। लेकिन बसपा प्रत्याशी चौधरी मुजाहिद हुसैन को केवल 164099 मत मिले। जिस कारण बसपा प्रत्याशी सहित नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
वहीं इस चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी खूब बटन दबाया है। आकड़ों की बात करें तो गढ़ मुक्तेश्वर, मंडी धनौरा, हसनपुर, नौगांवा और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के 5900 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। वहीं, चुनाव की जीत का दावा करने वाले सात प्रत्याशी भी नोटा के बराबर मत हासिल नहीं कर सके।
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रत्याशी दल मिले वोट
कंवर सिंह तंवर भाजपा 476506
कुंवर दानिश अली कांग्रेस 447836
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा 164099
सुहैल हुसैन अखिल भाप पार्टी 2504
काशिफ हुसैन निर्दलीय 679
कुमदेश कुमार निर्दलीय 635
कुशाग्र निर्दलीय 858
जीतपाल राणा निर्दलीय 2556
दानिश निर्दलीय 3617
नईमुद्दीन निर्दलीय 1004
नरेंद्र सिंह निर्दलीय 1779
सुरेश निर्दलीय 2717
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य
- फोटो : संवाद
दूसरी बार सांसद बनने को मिला मौका
भाजपा ने लगातार तीसरी बार कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा था। पहली बार 2014 में लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। उन्हें कंवर सिंह तंवर में 528880 वोट मिले थे। उन्होंने सपा की हुमैरा अख्तर को हराया था। हुमैरा को 370666 वोट मिले थे। वहीं, 2019 में फिर से वह भाजपा चुनाव लड़े। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बसपा से दानिश अली ने 63244 वोटों से हराया दिया था। तंवर को 537834 तो दानिश को 601082 वोट मिले थे। 2024 में तीसरी बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की।