फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निर्यातकों में रार के बीच सीओए सदस्य बनने को हर कोई बेकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यातकों के विभिन्न संगठनों में आपसी रार के बीच ईपीसीएच के सीओए (कमेटी आफ एडमिनिस्ट्रेशन) सदस्य के दो पदों पर चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। निर्यातकों का हर गुट अपने भरोसेमंद को सीओए बनवाने की जोड़तोड़ में लग गया है।
विज्ञापन

ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और निर्यातक अवधेश अग्रवाल का बतौर सीओए सदस्य कार्यकाल पूरा होने वाला है। इन दो पदों पर सितंबर को चुनाव कराए जाने की तैयारी है। चुनाव में अभी वक्त है लेकिन अपने चहेते को सीओए सदस्य बनाने के लिए हर गुट ने होमवर्क तेज कर दिया है। अध्यक्ष होने के नाते नीरज खन्ना की पूरी कोशिश है कि आने वाले समय में सीओए के दोनों पदों पर न सिर्फ मुरादाबाद को ही प्रतिनिधित्व मिले, बल्कि उनके करीबी को मौका दिया जाए। सीओए के रूप में कार्यकाल पूरा करने जा रहे अवधेश अग्रवाल की गिनती भी उनके अजीज लोगों में है।

दूसरी ओर यंग इंटरप्रेन्योर सोसायटी (यस) में व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई निर्यातकों की आपसी खींचतान ने बाद में विवाद जैसी शक्ल ले ली थी। इसका असर कुछ दिन बाद हुई एमएचईए की एजीएम में भी देखने को मिला था। इसके बाद यस से अलग हुए निर्यातकों ने एक्सपोर्टर वॉयस फोरम (ईवीएफ) नाम से नए संगठन का गठन कर लिया है। यस, एमएचईए, ईवीएफ के अलावा भी पीतलनगरी में कई निर्यातक संगठन भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


अब हर गुट की कोशिश सितंबर में होने वाले सीओए सदस्य के दो पदों पर अपने प्रतिनिधित्व की है। यही नहीं कुछ का प्रयास यह भी है कि अपनी जीत हो अथवा नहीं लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी गुट को सफलता नहीं मिलनी चाहिए।

00

ईपीसीएच सीओए के कुल पद 18

ईपीसीएच (हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद) राष्ट्रीय संस्था है, जिसकी भूमिका निर्यात और निर्यातकों को बढ़ावा देने की है। इसमें सीओए सदस्य बनना सम्मान का प्रतीक माना जाता है। साथ ही तमाम निर्यातक इसे भविष्य में ईपीसीएच अध्यक्ष बनने की गुंजाइश के रूप में भी देखते हैं। ईपीसीएच में सीओए के कुल 18 पद हैं। इनमें से दो पदों के लिए सितंबर में चुनाव कराया जाना है। देश के किसी भी हिस्से का निर्यातक सीओए का चुनाव लड़ सकता है। सीओए का कार्यकाल तीन साल होता है। ईपीसीएच अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होता है।

00

वर्जनःःःः
ईपीसीएच सीओए का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। निर्यात कारोबार इस वक्त कई चुनौतियों से जूझ रहा है। लिहाजा इस बार उन्हीं को चुना जाए, जिन्हें ट्रेड की अच्छी जानकारी हो। मजबूत दावेदारों के मैदान में आने से चुनावी मुकाबला कड़ा और रोचक हो जाएगा। - सतपाल, निर्यातक

00

सितंबर में होने वाली यह चुनावी जंग केवल पदों की नहीं, बल्कि निर्यात को बढ़ाने की नीतियों की भी होगी। दो लोगों को चुनाव में उतारा जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बैठकें हो रही हैं, जिनमें यह मुद्दा अहम है। कुछ दिनों में उमीदवारों का नाम घोषित कर दिया जाएगा।- हेमंत जुनेजा, मंडल अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

00

दिसंबर में होगी ईपीसीएच की एजीएम

ईपीसीएच अध्यक्ष नीरज खन्ना ने कहा कि सीओए के दो पदों पर चुनाव होना है। सितंबर में चुनाव संभावित है। सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में चुनाव हो जाएगा। सीओए के पद पर कोई भी निर्यातक दावेदारी पेश कर सकता है। ईपीसीएच की एजीएम दिसंबर में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें