फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के चुनाव न होने पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमएचईए के अध्यक्ष पद का चुनाव कराए जाने का सवाल निर्यातकों के बीच से उठने के बाद अब दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव के लंबे कार्यकाल और चुनाव को लेकर टीका-टिप्पणी शुरू हो गई है। यह टिप्पणी एमएचईए के व्हाट्सएप ग्रुप पर की गई है।
विज्ञापन

इसमें दि हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव निर्यातक सतपाल से पूछा गया है कि आप कब तक इस पद पर बने रहेंगे, आपके संगठन में नियमित चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे।

यह टिप्पणी किसने की है, निर्यातक इसे बताने से बच रहे हैं। हालांकि हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने इसका लंबा जवाब दिया है। मीडिया से साझा किए अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि मैं ईपीसीएच के चेयरमैन जैसे प्रतिष्ठित पद से इस्तीफा दे सकता हूं, तो मेरे लिए किसी संगठन के सचिव जैसा पद कोई मायने नहीं रखता। मेरी निष्ठा देखकर ही संगठन ने मेरे कार्यकाल को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा उन्होंने निर्यात से ट्रेड टैक्स खत्म कराने, ड्रॉ बैक तीन प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक कराने, कांच और एल्युमिनियम पर भी ड्रॉ बैक बढ़वाने को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताया है। यह भी कहा है कि वर्ष 2018 में उन्होंने मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन को छोड़ने में भी कोई संकोच नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें