फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर के सिद्धांत नई पीढ़ी को सौंपने होंगे, स्मारिका का विमोचन

Mon, 26 Nov 2018 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 
विज्ञापन
B R Ambedkar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी डा. बीपी अशोक ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर का दर्शन किसी क्षेत्र या समय सीमा में बंधा नहीं है। यह सामाजिक समानता और उत्थान की प्रेरणा देने वाला शाश्वत सत्य है, जिसने लाखों लोगों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिया। वह रविवार को आंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के स्वर्ण जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को ज्योति दिखाकर विकास और शिक्षा के मार्ग पर ले जाने वाला यह सिद्धांत लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमको इसको अगली पीढ़ी को सौंपना होगा, जिसके आधार पर यह लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। संघ के 50 साल पूरे होने पर उन्होंने एक स्मारिका का भी विमोचन किया। 

भू-वैज्ञानिक डा. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि समाज को शिक्षा और संगठन के आंबेडकर मंत्र पर लगातार काम करना होगा। इसमें जरा भी लापरवाही हुई तो समाज का एक तबका विकास और समानता के मार्ग से भटक जाएगा। 
विज्ञापन


बामसेफ की उपाध्यक्ष डा. राधा वाल्मीकि ने कहा कि आंबेडकर द्वारा रचित संविधान दुनिया का सर्वोत्तम संविधान है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग व जाति के हितों का संरक्षण हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह और संचालन एमपी सिंह ने किया। 

आंबेडकर संगीत का आयोजन 

कार्यक्रम में आंबेडकर संगीत का विशेष आयोजन किया गया। संघ के मिशनरी गायक विजय सैनी ने संगीत के माध्यम से बाबा भीम राव आंबेडकर के कार्यों और उनके संघर्ष पर आधारित गीत सुनाए। लोगों ने बाबा साहब के जीवन और कृत्य पर नाटिका को पसंद किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें