अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : Amar Ujala
शिक्षा का उद्देश्य धन कमाना नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान हो : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में मेधावियों का सम्मानित होना, दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा। विद्या ज्ञान धन कमाने के लिए नहीं बल्कि दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए हो। क्योंकि आप किसी भी पद पर हों लेकिन पहले आप इंसान हैं।
संकल्प लें, जो बच्चा किन्हीं कारणों से नहीं पढ़ रहा है, कम से कम ऐसे एक बच्चे को जरूर चयनित कर उसके घर जाएं। उसे और उसके अभिभावकों को प्रेरित करें, अफसरों और एनजीओ से समस्या निस्तारित कराएं। उसे शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेंअन्यथा वह दिशा भटक सकता है जो समाज के लिए घातक भी हो सकता है।
अभी परिश्रम किया तो जीवन की हर राह आसान होगी : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने मेधावियों से कहा कि यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह समय जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने का समय है। जिसका मूलमंत्र यह है कि यदि अभी कठिन परिश्रम संघर्ष करेंगे तो जीवनभर आनंद उठाएंगे और यदि अभी आनंद उठाया तो जीवनभर संघर्ष करना होगा। पहले क्या चुनना है, यह अभी तय करना होगा।
ये मेधावी हुए सम्मानित
हर्षित अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, सौभाग्य अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, प्रियंका, गोविंद वार्ष्णेय, ममता, सोना, अनामिता परवीन, अरिंतना उपाध्याय, प्रिया यादव, नेहा शर्मा, गुंजन महार, विष्णु देयोल, शिवानी कलेर, केशव वार्ष्णेय, तनु कुमारी, विष्णु, क्षितिज वार्ष्णेय, सृष्टि गौतम, स्नेहा जौहरी, आकाश अग्रवाल, सुंदर बाबू, अवनीश, शिखा अग्रवाल, उज्ज्वल यादव, विधि अग्रवाल, गुरुमीत सिंह, चिराग कुमार, आदित्य शर्मा, आशी महाजन, शिवानी चौधरी, सुष्मिता सिरोही, शिल्पा, तान्या रस्तोगी, अंश शंकर, शिवम वार्ष्णेय, मोहित कुमार, शिखर शर्मा, आयुष अग्रवाल, मितु वार्ष्णेय, तोषिका वार्ष्णेय, आशी पाठक, पवनी गुप्ता, शैलजा वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय आदि।