फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में जिंदा शख्स कागजातों में मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सऊदी अरब में नौकरी कर रहे शख्स को पहली बीवी और बच्चों ने संपत्ति के लालच में मुरादाबाद में सरकारी कागजात में मार डाला। पीड़ित ने अपनी पहली पत्नी और बेटों पर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों से सांठगांठ कर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि प्रमाणपत्र के जरिए वारिसान बनकर पत्नी और बेटों ने उसकी संपत्ति बेच दी। सऊदी अरब से दूसरी पत्नी और बेटियों के साथ मुरादाबाद लौटे पीड़ित ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के फैजगंज निवासी मोहम्मद सलीम ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि 1977 को सऊदी अरब के जद्दा में काम करने चला गया था। उनका कहना है कि 1983 में उनकी शादी रामपुर निवासी युवती के साथ हो गई थी। एक साल बाद ही वह पत्नी को लेकर जद्दा चले गए थे। बीच-बीच में वह अपने पैतृक घर मुरादाबाद आते रहते थे। पहली पत्नी को सलीम से नौ बेटे-बेटियां हैं। 1998 में मोहम्मद सलीम ने दूसरी युवती से शादी कर ली और वो उसे लेकर सऊदी अरब चले गए। जिससे तीन बेटियां पैदा हैं।
मोहम्मद सलीम का आरोप है कि पहली पत्नी और बेटों ने नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों से सांठगांठ कर 21 जनवरी 2017 में उन्हें मृत दर्शाते हुए 21 फरवरी 2017 मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। जिसके जरिये वारियान बनकर मुगलपुुरा और रामपुर की संपत्ति बेच दी है। सलीम का कहना है कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सऊदी अरब से भारतीय दूतावास के माध्यम से 29 जनवरी 2018 को मुरादाबाद और रामपुर के डीएम को शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पांच जून 2022 को वह अपनी दूसरी पत्नी और बेटियों के साथ हिंदुस्तान आ गया। मुरादाबाद पहुंचकर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार उसकी संपत्ति का मूल्य लगभग सात करोड़ है। सीओ कोतवाली को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें