फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद रेलवे अस्पताल में परिवार वालों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास मौजूद रेलवे अस्पताल में भर्ती एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रेलवे हरथला कालोनी निवासी 32 वर्षीय राहुल को बुखार उल्टी आदि के चलते परिवार वालों ने सुबह भर्ती कराया था। दोपहर बाद राहुल की अचानक हालत गंभीर हो गई और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद अस्पताल में मौजूद राहुल के परिवार वाले इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जिसके बाद डाक्टरों ने आरपीएफ और सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। जिसमें अधिक शराब पीने के कारण लीवर डैमेज होने और हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें