फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिसंबर के बाद छुट्टा पशु सड़क पर दिखाई नहीं देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल के जिलाधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर गोवंशीय पशुओं का सर्वे करा लें। दिसंबर बाद सड़क पर छुट्टा पशु नहीं दिखाई देना चाहिए।
कमिश्नरी सभागार में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के मामले में मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मंडल के जिलाधिकारी जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर पंचायत, नगर पालिकाओं में गोवंशीय पशुओं की संख्या का शीघ्र सर्वें करा लें। निराश्रित गोवंशीय पशुओं की समस्या के समाधान के लिए जनसहभागिता कार्यक्रम चलाएं। गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान करें और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। छुट्टा पशुओं को गोशाला में रखें। दिसंबर तक छुट्टा पशु रोड पशुओं के लिए उचित प्रबंध पूरा हो जाना चाहिए। इस बीच डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए जन सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने जनसहयोग से सवा करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस मामले में प्रत्येक गोशाला को 10 ग्राम पंचायतों से जोड़ने का काम किया गया है। प्रत्येक गोशाला ग्राम प्रधानों की देखरेख में कार्य करेगी। दिसंबर से पहले मुरादाबाद में गोशाला बना लेंगे। फसल कटने पर किसानों से भूसा दान में लेंगे। बैठक में नगर आयुक्त संजय चौहान, सीडीओ सुमित यादव, एसपी ग्रामीण, अपर निदेशक गोधन पशुपालन विभाग डाॅ. जय केश पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिसंबर तक चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसंबर तक गो संरक्षण का अभियान जिलों में चलाया जाएगा। एक दिसंबर के बाद यदि कोई गोवंश छोड़ेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में 16 गोशालाएं बन रही हैं। तीन गोशाला ग्राम पंचायतें और एक अस्थायी गोशाला नगर निगम बनाएगी। इस मामले में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी जयकेश पांडेय आएंगे। सीवीओ अनिल कंसल के अनुसार डीएम ने नगर आयुक्त सीडीओ, डीपीआरओ, एडीएम प्रशासन, सभी बीडीओ को जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें