फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने नदी में कूदने का किया नाटक

Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। एक युवक का रविवार की शाम किसी बात को ले पत्नी से विवाद हो गया था। वह घर से नदी में डूबकर मरने की धमकी देकर भागा निकला तो पत्नी रोकने के लिए पीछे-पीछे दौड़ पड़ी। देखते ही देखते युवक ने छजलैट इस्माइलपुर मार्ग में पड़ने वाली करूला नदी के रपटा पुल से नदी में छलांग लगा दी, यह देख कर पत्नी घबराई गई।
विज्ञापन

छजलैट और इस्माइलपुर के कई गोताखोर नदी में उतरकर उसकी तलाश करने लगे। बताया गया कि वह कभी पानी में आ जाता तो कभी नदी किनारे गन्ने के खेत में छिपकर बैठ जाता था। पता लगने पर छजलैट पुलिस भी पहुंच गई। एक घंटा की तलाश के बाद उसे नदी के उथले पानी में बैठा हुआ पाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उसे चिकित्सक के यहां भी ले जाया गया। बाद में परिजन उसे घर ले गए। लोगों को एक घंटा छकाने के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें