फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कक्षा छह के छात्र की मौत

Tue, 23 Sep 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कक्षा छह के छात्र हर्ष (10) की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने कार्रवाई और बाइक चालक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर कांठ-करनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर का यातायात अवरूद्ध हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर जाम को खुलाया।
विज्ञापन



कांठ के गांव मिश्रीपुर की रहने वाली वृद्धा जगवती के कोई बेटा नहीं है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। अकेला होने के कारण वृद्धा ने अपने पास धेवते सुधांशु, हर्ष और धेवती अंशिका को रखा हुआ है। हर्ष बचपन से ही अपनी नानी के घर रहकर पास के ही गांव बेगमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार की दोपहर दो बजे हर्ष गांव में ही दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। जब वह कांठ-करनपुर मार्ग पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वहीं गंभीर घायल हुए छात्र हर्ष को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव वापस ले आए, यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस के लाख समझाने के बाद भी शव को सड़क पर रखकर कांठ-करनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे दोनों और यातायात अवरूद्ध हो गया। जाम की सूचना पर थाने से और फोर्स भी बुला लिया गया।
ग्रामीण का आरोप था कि ग्राम प्रधान के बेटे की बाइक की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। इन दोनों को उनके बीच बुलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान पुलिस से भी हल्की नोकझोंक हुई। एसएचओ सुदेश पाल सिंह के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद जाम को खोल दिया। इसके बाद प्रधान को बुलाया गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया, उन्होंने उसे भी खरी-खोटी सुनाई बेटे को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। जब वह नहीं आया तो ग्रामीणों ने दोबारा से शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह से पुलिस ने मिन्नते कर पुन: जाम को खुलवाया। इस मामले में एसएचओ सुदेश पाल सिंह का कहना है कि पक्षों में कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा समझौता करा दिए जाने के बाद छात्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम व अन्य किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है, पंचनामे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कक्षा छह के जिस छात्र हर्ष की प्रधान के बेटे की बाइक से मौत हुई है, हादसे के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर पर पिता धर्मेंद्र, मां संगीता व अन्य परिवार वाले भी उत्तराखंड के जसपुर से मिश्रीपुर आ गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष उसका भाई सुधांशु और बहन अंशिका भी उसके साथ ही नानी जगवती पास ही रह हैं। हर्ष अपने चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, कांठ मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान ने दुखी परिजनों को ढांढ्स बंधाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें