फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा डीपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यातायात सुविधा और फ्रेंचाइजी समाप्त होने के विवाद के बाद करीब दस दिन बाद मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल खुलेगा। इसको लेकर सोमवार को प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ बैठक कर कक्षाओं के संचालन की रणनीति बनाई। वहीं, अभिभावकों के मन में अभी भी फ्रेंचाइजी और फीस आदि को लेकर असमंजस बरकरार है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्कूल प्रबंधन को फ्रेंचाइजी वापस लेने के लिए आवेदन मई माह के अंत तक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल सिर्फ स्टाफ के लिए खोला गया था। सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक शिक्षक स्कूल में रहे। इस दौरान शिक्षकों को कक्षाओं में साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा। शिक्षकों के अनुसार इसके बाद प्रधानाचार्य ने कक्षाओं के संचालन के लिए बैठक की और निर्देश दिए कि सुबह में स्कूल के गेट पर विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। स्कूल में पूरा प्रयास किया जाएगा कि पिछले दिनों हुए विवाद का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर न हो। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ शिक्षक प्यार और सहयोग का व्यवहार करेंगे। इसके अलावा स्कूल फीस, यातायात शुल्क या अन्य कोई बात विद्यार्थियों से न करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों ने बताया कि सोमवार को कुछ अभिभावकों ने यातायात सुविधा लेने के लिए फॉर्म भरकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें