पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में छह लोगों ने एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया और मोबाइल व नकदी लूट ली। हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और तमंचे से उन पर फायरिंग भी गई। पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पाकबड़ा के हकीमपुर निवासी अधिवक्ता देशराज सिंह ने पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि आठ मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे मोहित को पाकबड़ा से लेने जा रहे थे। इनकी कार अभी फलैदा रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक ने बिजली के केबिल तोड़ दिए थे। इससे गुस्साए लोग सड़क पर आ गए थे और उन्होंने अधिवक्ता की कार रोक ली थी। गुस्साए लोग बोल रहे थे कि जब जब बिजली कर्मचारी आकर केबिल ठीक नहीं करेंगे। इस रास्ते से कोई वाहन नहीं निकले। वहां किसी बच्चे के जन्म दिन की पार्टी चल रही थी। अचानक भीड़ आ गई। अधिवक्ता ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो छह लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उनकी कार के शीशे तोड़ दिया और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान जब से छह हजार रुपये भी निकाल लिए और उन्हें कार से खींचकर पीटा गया। एक हमलावर ने उन पर तमंचा फायरिंग भी की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है हमलावरों की तलाश की जा रही है।