फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-स्टाफ नर्स को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो स्टाफ नर्सों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी सीएचसी में गर्भवती के इलाज में लापरवाही बरतने पर महिला चिकित्सा अधिकारी और तीन स्टाफ नर्स दोषी पाई गई हैं। महिला चिकित्सा अधिकारी और एक स्टाफ नर्स को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया गया है। साथ ही दो स्टाफ नर्सों को बिलारी सीएचसी से हटाकर डिलारी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्योंडारा गांव निवासी अर्पित गुप्ता ने 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री, महानिदेशक स्वास्थ्य, डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत की थी। बताया कि 12 अक्तूबर की शाम को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई थी। महिला को प्रसव के लिए राजकीय महिला अस्पताल बिलारी लेकर आया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने 24 घंटे तक उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती रखते हुए इलाज के प्रति लापरवाही बरती। इतना ही नहीं महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। महिला स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की वजह से गर्भ में ही शिशु की मौत गई। सीएमओ ने इसकी जांच एसीएमओ डॉ. दीपक वर्मा को दी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने बिलारी सीएचसी की महिला चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्वातंबरी त्यागी और स्टाफ नर्स नीति को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। इसके अलावा स्टाफ नर्स लता सहाय और रेखा देवी का तबादला डिलारी सीएचसी कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि महिला चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दो स्टाफ नर्सों को बिलारी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें