फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दाखिले के लिए कॉलेजों में बनाई गईं प्रवेश समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए अगले सप्ताह से पंजीकरण फॉर्म जारी किए जाएंगे। इसके तहत अब कॉलेजों में भी दाखिले की तैयारियां होने लगी हैं। प्राचार्यों का कहना है कि समितियों के गठन के साथ ही बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर के दाखिला गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने हैं। विद्यार्थियों को पहले समर्थ पोर्टल पर विश्वविद्यालय का पंजीकरण करना पड़ेगा। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म कॉलेजों में जमा कर वहां पर भी दाखिला के लिए आवेदन करना होगा। हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने बताया कि इस बार प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। इसलिए शुक्रवार को कॉलेज में प्रवेश समिति की बैठक बुलाई है।
डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देशन में दाखिला प्रक्रिया करवाई जाएगी। समिति के सदस्यों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए जागरूक करें। हमारे कॉलेज में भी दाखिला के पंजीकरण कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बाकी क्रियान्वयन उसी के अनुरूप किया जा सके। हालांकि विद्यार्थी असमंजस में है। प्रतिदिन आठ से दस विद्यार्थी दाखिला के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉलेज आ रहे हैं।
विज्ञापन



पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे दाखिले
एमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण शुरू करने की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। शिक्षकों ने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को सूचना देना शुरू कर दी है। इसके अलावा जो विद्यार्थी कॉलेज आ रहे हैं, उनका विवरण दर्ज किया जा रहा है। ताकि पंजीकरण की तारीख घोषित होने के बाद फोन कर उनसे संपर्क किया जा सके। यदि विद्यार्थियों को परेशानी होगी तो कॉलेज के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाए जााएंगे। दाखिले पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. अजीत दीक्षित हैं। दाखिले के लिए अभी तक 50 विद्यार्थी संपर्क कर चुके हैं।


चित्रकला व गृह विज्ञान विषय में ले सकेंगे दाखिला
केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी ने कहा कि बीए, बीएससी गणित, वनस्पति विज्ञान और बीकॉम के लिए प्रवेश समितियां बनी चुकी हैं। विश्वविद्यालय के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। समर्थ पोर्टल के लिंक से ही पंजीकरण किए जाएंगे। आसपास के इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए संपर्क किया है। अभी उनको इंतजार करने के लिए कहा गया है। हालांकि, फोन नंबर लिख लिए हैं, ताकि उनकाे सूचित किया जा सके। इसके अलावा इस बार कॉलेज में चित्रकला और गृह विज्ञान में भी दाखिला हो सकेंगे। बस आधिकारिक पत्र का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें