फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रस्सी से गला घोंटकर फैक्टरी कर्मी की हत्या, पत्नी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेंदनीपुर गांव में मंगलवार रात फैक्टरी कर्मी हरदयाल (32) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बराबर वाली चारपाई पर सो रही हरदयाल की पत्नी और उसके तीन बच्चों को भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह हरदयाल चारपाई पर मृत पड़ा मिला तो घटना की जानकारी हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के मेंदनीपुर निवासी हरदयाल मंगलवार की रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। उसके पास में ही दूसरी चारपाई पर पत्नी रिंकी, बेटा कुशल, बेटी खुशी और खुशबू सो रही थीं। बुधवार सुबह रिंकी जागी और और उसने शोर मचाया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है। महिला और उसके बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। हर दयाल की मौत की खबर मिलने पर मूंढापांडे के नाजरपुर गांव में रहने वाले हरदयाल के मामा भूरे सिंह और अन्य रिश्तेदार भी आ गए। तब उन्होंने देखा कि हर दयाल के गले पर रस्सी कसने के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा हरदयाल की पत्नी रिंकी और अन्य लोगों से भी पूछताछ की। हर दयाल के मामा भूरे सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे हरदयाल की शादी 13 साल पहले संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के नयावली निवासी रिंकी के साथ हुई थी। हरदयाल मुरादाबाद स्थित फैक्टरी में काम करता था। भोजपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें