फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय सदस्यों से पार्टी को मिली मजबूती : आकाशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भाजपा संगठन के बल पर दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के देश में करीब 13 करोड़ सदस्य हैं। सक्रिय सदस्यों से ही पार्टी को मजबूती मिली है। अब संगठन 2027 में नरेंद्र मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाए। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल सिंह ने भदासना में स्थित दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बतौर वक्ता के रूप में कही।
क्षेत्रीय प्रभारी आचार्य नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। भाजपा तब से ही देश को विकसित करने के लिए चिंतित रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सड़कों का जाल बिछाया और परमाणु परीक्षण कर देश की सीमाएं सुरक्षित की। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना और खाद्यान्न वितरण का गरीबों को लाभ मिला। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि सक्रिय सदस्य ही पार्टी की रीढ़ हैं उनकी मेहनत से पार्टी अस्तित्व में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि पार्टी सदस्यों को सम्मान देती है।
प्रधानमंत्री की अपील पर लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी। कश्मीर से धारा 370 हटी। वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर भू-माफिया का कब्जा था, लेकिन अब सरकार गरीब मुस्लिमों को इसका लाभ देगी। सम्मेलन में भाजपा नेता सुरेश सैनी, परमेश्वर सैनी, राजन विश्नोई, ब्लाक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें