फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवा किए गए युवक की मौत में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

युवक को अगवा कर बंधक बनाने, खेतों व घर में काम कराने और मारपीट कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी छजलैट क्षेत्र के गांव नयागांव भैंडी फरीदपुर निवासी शुभम उर्फ काले राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में पहले ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



बिजनौर के थाना नगीना देहात के गांव बेदारवख्तपुर जादो उर्फ चुंडैली निवासी राजवीर सिंह (27) सात मार्च 2024 को गांव से कांठ के मौहड़ी हजरतपुर में शादी समारोह में आया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। रिश्तेदार प्रेमराज ने 11 मार्च 2024 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 13 माह बाद चार अप्रैल को राजवीर कांठ के जंगल में घायलावस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसका देहरादून के अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सात मार्च 2024 को राजवीर को अगवा कर कर्मवीर सिंह निवासी रायपुर कलां थाना अमरोहा देहात के घर ले जाया गया था, यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और खेतों व घर में काम कराया गया। चार अप्रैल 2025 को आरोपी उसकी पिटाई की और उसे मरा समझकर में कांठ क्षेत्र में फेंक गए थे। पुलिस ने मामले में कर्मवीर, उसकी मां संतोष उर्फ मिथलेश देवी, पत्नी शिवानी व शिवांग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही कर्मवीर व संतोष उर्फ मिथलेश को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने जांच में पाया कि छजलैट क्षेत्र के गांव नयागांव भैंडी फरीदपुर निवासी शुभम उर्फ काले राजवीर को अगवा कर ले गया था और उसने उसे कर्मवीर पास छोड़ा था। पुलिस ने मंगलवार को शुभम उर्फ काले को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया है। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव ने बताया कि जांच में पाया गया है कि तीसरा आरोपी शुभम उर्फ काले शिवांग का दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें