I.N.D.I.A गठबंधन बचा ही कहां है। I.N.D.I.A गठबंधन का जब जन्म हुआ तो वह बीमार होकर आईसीयू में चला गया। इसके बाद पटना में नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार कर दिया। आगे कहा है कि जयंत चौधरी I.N.D.I.A गठबंधन का जल्द ही श्राद्ध कर देंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। शायद राहुल गांधी को लगता है कि मिलना समय की बर्बादी है। वह कम मिलते हैं और उनका स्वभाव भी मिलने का नहीं है। वह यात्रा करते रहते हैं और व्यस्त रहते हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में मुझे एक सप्ताह से भी कम समय लगा है।