फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस से किशोरी अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने संभल निवासी युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित चौदह वर्षीय किशोरी का परिवार सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में रहता है। पिता ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई 2021 की रात करीब आठ बजे उसकी बेटी दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पिता का कहना है कि उन्होंने बदनामी के डर से पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं दी थी। अब मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बेटी को आरोपी हसनैन निवासी मंसूरपुर थाना असमौली जनपद संभल अपने साथियों के साथ अगवा कर ले गया है। आरोपी हसनैन यहां अपने चाचा के घर रहता था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें