फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ने नहीं भेजे अंक तो परिणाम में दिखी अनुपस्थिति, छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल से नोकझोंक करते परिजन। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद लाइनपार स्थित श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कालेज प्रबंधन की लापरवाही के वजह से कक्षा बारह की सौ से अधिक छात्राएं परिणाम में अनुपस्थित दर्शायी गईं हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों और प्रधानाचार्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। इससे छात्राएं और अभिभावक भड़क गए। उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की। वहींए एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया।
शनिवार की सुबह से विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। यूपी बोर्ड ने जब परिणाम जारी किया तो इसे देखकर लाइनपार स्थित श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज की अधिकांश छात्राओं के होश उड़ गए। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। परिणाम में सौ से अधिक छात्राएं गैरहाजिर दर्शायी गईं।
विज्ञापन

इसका कारण जानने के लिए छात्राएं कॉलेज गईंए लेकिन वहां उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर छात्राओं ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों भी फोन कियाए लेकिन फोन नहीं उठा। इस कारण कई छात्राएं तनाव से बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पर परिजनों ने कालेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर उप प्रधानाचार्य अनीता चतुर्वेदी मौके पर पहुंचीं। उप प्रधानाचार्य के सामने ही एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की।
छात्रा दौड़कर कॉलेज की छत पर चढ़ गईए जब लोगों की उस पर नजर गई तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। छात्रा को समझा बुझा कर नीचे उतारा गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने कॉलेज की कक्षाओं में लगीं शीशे की खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दीं। तकरीबन आधे घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद प्रधानाचार्य कुसुमलता वर्मा और मझोला थाने के दो सिपाही कॉलेज पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से बात की। हर संभव मदद के आश्वासन के बाद कुछ अभिभावक प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को साथ लेकर डीआईओएस दफ्तर के लिए रवाना हो गए।
फीस जमा न होने के कारण प्री बोर्ड परीक्षा देने से रोका था
मुरादाबाद। अंकतालिका में जिन छात्राओं को अनुपस्थिति दर्शाया गया है उन्होंने प्री.बोर्ड परीक्षा नहीं दी थी। छात्राओं का आरोप है कि फीस जमा न होने के कारण उन्हें प्री.बोर्ड परीक्षा देने से रोका गया था। जब वे परीक्षा देने पहुंची थीं तो उन्हें कक्षा से बाहर खड़ा रखा गया और परीक्षा नहीं देने दी। इस बात को लेकर भी कॉलेज में अभिभावकों ने हंगामा किया था। इस पर उप प्रधानाचार्य अनीता चतुर्वेदी का कहना है कि किसी को फीस के कारण परीक्षा देने से नहीं रोका गया। संवाद
सोमवार सुबह दस बजे श्री साईं विद्या कन्या इंटर कालेज की सभी छात्राओं और प्रधानाचार्य को बुलाया है। दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को समझा जाएगा और इसके बाद छात्राओं के हित में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों की अंक तालिकाओं में विसंगतियां हैंए उनसे प्रार्थना पत्र मांगे गए हैंए ताकि समस्याओं की जानकारी उच्च स्तर के अधिकारियों को दी जाए। जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैंए उनको बहुत शुभकामनाएं। इसके अलावा जिनको सफलता नहीं मिली हैए वह अधिक से अधिक मेहनत करें। क्योंकि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। बोर्ड ने जनपद वार परिणाम जारी नहीं किया है।
. डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
फीस जमा न होने के कारण परीक्षा से रोकने की बात गलत है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा बच्चों को प्री.बोर्ड परीक्षा देने के लिए बार.बार कहा गया। कुछ छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे में हम गलत अंक बोर्ड को नहीं भेज सकते थे। हर परिस्थिति में हम छात्राओं के साथ हैं। डीआईओएस को समस्या से अवगत कराया गया है। . कुसुमलता वर्मा, प्रधानाचार्य, श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें